नारायणपुर

वार्डों में चला कांग्रेस जन जागरण अभियान, केंद्र सरकार की बताईं नाकामियां
23-Nov-2021 9:33 PM
वार्डों में चला कांग्रेस जन जागरण अभियान, केंद्र सरकार की बताईं नाकामियां

 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नारायणपुर, 23 नवंबर। केंद्र की भाजपा सरकार की कथनी और करनी को अवगत कराने आज जिला कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में जन जागरण अभियान चलाया गया।

जिला मुख्यालय के बस स्टैंड जयस्तंभ चौक, चांदनी चौक, कुम्हार पारा, बुधवारी बाजार, मेन रोड तक इस अभियान में आम जनता को अवगत कराया गया कि केंद्र में भाजपा सरकार बनाने के पहले कही थी कि सौ दिन में महंगाई कम कर देंगे, और भाजपा सत्ता में आई तो पेट्रोल डीज़ल 35-40 रूपए कर देंगे, गैस का दाम कम हो जाएगा, हर साल 2 करोड़ नौकरी देंगे, किसानों का आय दुगना करेंगे लेकिन इन सात सालों में केंद्र की भाजपा सरकार आम जनता के लिए एक भी जनहित की काम नहीं किये, बल्कि केंद्र मे भाजपा की सरकार बनते यह सब उल्टा हो गया। महंगाई बढ़ गया, पेट्रोल डीज़ल का दाम 100 के पार हो गया। चौकीदार बन कर काम करने वाले प्रधानमंत्री आज देश बेचना शुरू कर चुके हैं और जब तक केंद्र में भाजपा की सरकार बने रहेगी, तब तक आम जनता महंगाई के बोझ से कुचलता ही रहेगा।

जन जागरण पदयात्रा में प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनू नेताम, पीसीसी सदस्य राजेश दीवान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नारायणपुर रवि देवांगन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र, जिपं अध्यक्ष श्यामबती नेताम, जनपद अध्यक्ष 8पण्डी वड्डे, मालती नुरेटी, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष शेख महमूद कांग्रेस पदाधिकारी, अजय देशमुख संतोराव राव, संजय राय,  मैनु कुमेटी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वेदबती पात्र पार्षद राखी राणा, जयंती जैन, विजय सलाम, बागेश्वरी पटेल, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव बोधन देवांगन, सोनिका पोर्ते, यूथ कांग्रेस कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित भद्र, एनएसयूआई प्रदेश सचिव जय वट्टी, जिलाध्यक्ष उमेश कर्मा, दीपक गाँधी, मोहित देवांगन, रोशन खत्री, प्रतिमा ठाकुर, लालू कोर्राम, राजू वरदा, मोती उसेंडी, रमेश ध्रुव, एवं अन्य सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news