महासमुन्द

कांग्रेस सरकार ने झूठे घोषणा पत्र से सभी वर्गों को छलने का काम किया है-भाजपा
24-Nov-2021 6:14 PM
कांग्रेस सरकार ने झूठे घोषणा पत्र से सभी वर्गों को छलने का काम किया है-भाजपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 नवंबर।
स्थानीय वार्ड नंबर 29 मलेरिया ऑफि स व वार्ड 28 मौहरीभांठा में निराश्रितों की पेंशन वृद्धि और पेंशनधारियों को घर पहुंच भुगतान की मांग को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पार्षद महेंद्र जैन, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य पार्षद मीना वर्मा, शहर मंडल उपाध्यक्ष सुधा साहू, बूथ अध्यक्ष गोपी कन्नौजे व स्थानीय भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में वक्ताओं ने चुनाव पूर्व कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र का स्मरण कराते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर 1000 रुपए पेंशन देने का वादा किया गया था, लेकिन सरकार बनने के 3 साल बाद भी निराश्रितों की पेंशन में वृद्धि नहीं की गई है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने झूठे घोषणा पत्र से सभी वर्गों को छलने का काम किया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news