रायगढ़

अंतर विश्व विद्यालयीन हॉकी स्पर्धा में हुनर दिखाएंगे खिलाड़ी
24-Nov-2021 7:02 PM
अंतर विश्व विद्यालयीन हॉकी स्पर्धा में हुनर दिखाएंगे खिलाड़ी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 24 नवंबर।
नव स्थापित शहीद नंद कुमार पटेल विश्व विद्यालय की हॉकी टीम अंतर विश्व विद्यालयीन हॉकी पुरूष प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बुधवार को अटल बिहारी वाजपेयी विश्व विद्यालय बिलासपुर के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेगी।

प्रतियोगिता की सहभागिता के लिए दल व्यवस्थापक के रूप में डॉ सौरभ प्रधान तथा प्रशिक्षक के रूप राकेश गढ़ेवाला को नियुक्त किया गया है। विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ ललित कुमार पटेरिया तथा कुल सचिव केके चंद्रकार ने टीम को आर्शीवाद दिया और सफल होने की कामना की। हॉकी खिलाडिय़ों में विनय यादव, गोविंद यादव, राज कटकवार, पप्पू सारथी, उमा शंकर, रितिक कहरा, बादल गढेवाल, सूरज गढेवाल, लंबोदर चन्द्रेश, अल्फोन्स किन्डो, जेवियर लकड़ा, प्रिंस बड़ा, प्रवीण गढ़ेवाल, अक्षय धिवर, मुकेश केरकेट्टा, अमित खाखा शामिल हैं। उक्ताश्य की जानकारी विश्व विद्यालय क्रीड़ा प्रभारी तापस चटर्जी ने दी है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news