सरगुजा

नवा बिहान नशा मुक्ति अभियान, विवेकानंद विद्यालय में कार्यक्रम
24-Nov-2021 8:33 PM
नवा बिहान नशा मुक्ति अभियान, विवेकानंद विद्यालय में कार्यक्रम

अम्बिकापुर, 24 नवम्बर। सरगुजा जिले में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव, पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमित तुकाराम काम्बले के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला सीएसपी पुष्कर शर्मा के नेतृत्व में नवा बिहान नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत कार्यक्रम का आयोजन  23 नवम्बर को स्वामी विवेकानंद उ.मा.विद्यालय अम्बिकापुर में किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम का शुरुवात प्रजापति ब्रम्हा कुमारी की दीदी संजू के द्वारा की गई। नशे से होने वाले प्रभाव के बारे में बताया गया एवं नशे से दूर रहने को कहा गया। इस कड़ी में वसुंधरा चिल्ड्रन होम की ओर से सुनिध शुक्ला ने भी नशे दूर रहने हेतु बच्चों को जागरूक किया।

सीएसपी पुष्कर शर्मा ने भी नशे के बारे में उदाहरण देते हुए कहा कि नशा विनाश का कारण है, इससे दूर रहना चाहिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के द्वारा नशे के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए नशे के बारे में सवाल किया गया। जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
 
नशा नहीं करते हुए अपने जीवन में आगे बढऩे को कहा। कार्यक्रम में गायत्री परिवार की ओर से दीदी अमृता की ओर से नशे से होने वाले दुष्प्रभाव को फिल्म के माध्यम से दिखाया गया। वहाँ उपस्थित सभी बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए शपथ भी दिलाया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news