नारायणपुर

म्यूजिक की धुन पर नक्सल पीडि़त महिलाओं ने रेड कारपेट पर किया वॉक, बटोरी तालियां
24-Nov-2021 9:13 PM
म्यूजिक की धुन पर नक्सल पीडि़त महिलाओं ने रेड कारपेट पर किया वॉक, बटोरी तालियां

अबूझमाड़ हस्तशिल्प महोत्सव में पहली बार दिखा अनोखा नजारा

नारायणपुर, 24 नवंबर। नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिला मुख्यालय में आयोजित अबूझमाड़ हस्तशिल्प महोत्सव में मंगलवार की शाम अनोखा नजारा देखने को मिला। जिला प्रशासन और पंखुड़ी सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महोत्सव में अबूझमाड़ की महिलाएं रेड कारपेट पर चलती नजर आई। आत्मविश्वास से भरी नक्सल पीडि़त परिवार की महिलाओं ने दर्शकों से खूब तालियां बटोरी। रैम्प में चलकर अबूझमाडिय़ा महिलाओं ने माड़ की संस्कृति की झलक दिखाई। इस मौके पर मौजूद प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने महिलाओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि अबूझमाड़ बदल रहा है।

रेड कारपेट पर जैसे ही महिलाओं ने चलना शुरू किया तो मंत्री बोले, वाह! क्या बात है, ये तो गजब हो गया। इसके बाद मंत्री ने तालियां बजाकर महिलाओं का उत्साह वर्धन किया।

ज्ञात हो कि नक्सल पीडि़त परिवार की यह महिलाएं बांस शिल्प कला केंद्र में रहकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रही हंै। रेड कारपेट पर चलने वाली इन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बांस शिल्प कला केंद्र में प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा गया है। अबूझमाड़ महोत्सव में अपनी प्रतिभा दिखाने का उन्हें पहला मौका मिला है। अबूझमाड़ की यह महिलाएं बांस शिल्प के क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही है।  

विधायक एवं हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने महिलाओं की तारीफ करते हुए कहा कि बस्तर की महिलाएं घर से निकलने में संकोच करती थीं, वह आज लाल कारपेट पर चल रही हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को बांस शिल्प केंद्र में ट्रेनिंग देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। नक्सल पीडि़त महिलाएं यहां जीवन की नई गाथा लिख रही हंै।
कार्यक्रम के दौरान आदेश्वर अकेडमी के बच्चों के द्वारा फैंसी ड्रेस में अपनी प्रतिभा दिखाया गया। बच्चों के द्वारा भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई गई। कार्यक्रम में मौजूद प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, विधायक चंदन कश्यप, कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, महासचिव रजनु नेताम, कलेक्टर धर्मेश साहू के द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरुस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ पोषण चंद्राकार, एएसपी नीरज चंद्राकर, डीईओ जीआर मंडावी, ब्लाक अध्यक्ष रवि देवांगन, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र समेत लोग मौजूद रहे।

नक्सलियों के लाल आतंक का शिकार होकर अबूझमाड़ से जान बचाकर जिला मुख्यालय आई सीता बाई, कोशी बाई, पाली बाई , रमुला बाई , बुधनी बाई, माले बाई, कुन्ती बाई, कारे बाई अन्य लोगों के लिए मिसाल पेश कर रही हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news