दन्तेवाड़ा
पलिकाध्यक्ष व उपाध्यक्ष का नगर में भव्य स्वागत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 25 नवंबर। पूरे देश में बचेली नगर पालिका को स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने एवं जीएफसी गार्बेज फ्री सिटी 3 स्टार रैंक अवार्ड प्राप्त करने पर बचेली नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का बुधवार को भव्य स्वागत किया गया।
मुख्य मार्ग प्रवेश द्वार पर पालिकाध्यक्ष पूजा साव, उपाध्यक्ष उस्मान खान का नगर के लोगों द्वारा फूलमाला के साथ स्वागत करते हुए बधाई दी गई। केन्द्रीय कर्मशाला में स्वागत करते हुए रैली निकालते मुख्य मार्ग हनुमान मंदिर में पूजा कर पालिका कार्यालय पहुॅचें।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर बचेली को सम्मानित करना बचेली के लोगों के लिए गर्व की बात है। नगर के सफाई मित्रों के कारण आज यह अवार्ड मिला है। इस सम्मान से पालिका को और भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। पालिका कार्यालय में सभी सफाईमित्रो व पालिका कर्मचारियों का भी श्रीफल व शॉल के साथ सम्मान किया गया।
इस दौरान झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ अध्यक्ष जीएस कुमार, कंाग्रेस जिला सचिव नरेन्द्र सोनी, सीताराम आचार्य, डीके पहाड़ी, पॉल बाबू, फिरोज नवाब, गुड्डा साव, विष्णु मंडावी, हेमंत मंडावी, अविनाश सरकार, अलाउद्दीन, किरण जायसवाल, निर्मला तिर्की, कमला सोनवानी, बीना साहु, रीना दुर्गा व सभी कर्मचारी अधिकारी व नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
गौरतलब है कि दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में गत 20 नवंबर को राष्ट्रपति द्वारा देश में जीएफसी 3 स्टार रैंक परस्कृत किया गया। इस सम्मान के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भी शुभकामनाएं दी गई। इसके अलावा दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा, प्रदेश औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष छबिन्द्र कर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी आईएल पटेल ने भी बचेली पालिका के इस उपलब्धि पर बधाई दी है।