दुर्ग

भाजयुमो ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
25-Nov-2021 7:31 PM
भाजयुमो ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 25 नवंबर।
भारतीय जनता युवा मोर्चा, दुर्ग ने जिलाध्यक्ष नितेश साहू के नेतृत्व में कल शहीद चौक, दुर्ग में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने से आक्रोशित युवा मोर्चा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।

जिलाध्यक्ष नितेश साहू ने कहा कि हमारे प्रदेशाध्यक्ष पर मुख्यमंत्री के द्वारा अशोभनीय टिप्पणी करना बहुत ही निंदनीय है, यह मुख्यमंत्री की गरिमा के विपरीत है। प्रदेश के मुखिया को विपक्षी पार्टी के अध्यक्ष पर इस तरह की बयानबाजी शोभा नहीं देता है। एक सरल व लोकप्रिय आदिवासी नेता पूर्व में केंद्रीय मंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर रहे प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय पर प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अभद्र टिप्पणी करना मुख्यमंत्री की छोटी और घटिया मानसिकता को दर्शाता है।

आज पूरे छत्तीसगढ़ का विकास ठप है, प्रदेश की जनता समस्याओं से जूझ रही है और भूपेश सरकार का कार्य शून्य है राज्य सरकार आज हर मोर्चे पर विफल है ऊपर से इनके झूठे वादे जो 3 साल में अब तक पूरे नहीं हुए, आज छत्तीसगढ़ की जनता भूपेश सरकार से परेशान हो चुकी है ऐसे में प्रदेश को संभालना छोड़ कर मुख्यमंत्री केवल और केवल नेतागिरी करने में लगे है। सरल व ईमानदार आदिवासी नेता हमारे प्रदेशाध्यक्ष पर युवा मोर्चा कोई भी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजयुमो सरकार को चेतावनी देती है कि अपनी घटिया कृत्यों से बाज आएं और प्रदेशाध्यक्ष पर की गई टिप्पणी के लिए सार्वजनिक माफी मांगे अन्यथा युवा मोर्चा का आक्रोश भारी पड़ेगा, भाजयुमो हर तरह से भूपेश सरकार का विरोध करेगी और उनके हर कार्यक्रम का काला झंडा दिखाकर विरोध करेगी।

पुतला दहन में मुख्य रूप से जिला महामंत्री तेखन सिन्हा, जिला महामंत्री गौरव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राहुल दीवान, जिला कोषाध्यक्ष नितेश बाफना, मंडल भाजपा महामंत्री सुनील अग्रवाल, हरीश चौहान, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रकांत साहू, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख राहुल भट्ट, हिमांशु सिंह, मंडल अध्यक्ष कन्हैया देवांगन, दीपक सिन्हा, राजा यादव, मंडल महामंत्री अनिकेत यादव, फलेंद्र यादव, ईश्वर देवांगन, प्रेम साहू, गोपू पटेल, मंडल भाजपा मंत्री प्रवीण सेन, जिला कार्यकारिणी सदस्य पीयूष मालवीय, राहुल पाटिल, आशीष पाण्डेय, कुंदन साहू व बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news