दुर्ग

जूडो अंतरराष्ट्रीय निर्णायक परीक्षा के लिए किरण चयनित
25-Nov-2021 11:07 PM
जूडो अंतरराष्ट्रीय निर्णायक परीक्षा के लिए किरण चयनित

भिलाई नगर, 25 नवंबर। इस्पात नगरी की जूडोका किरण शर्मा ब्लैक बेल्ट का चयन अंतरराष्ट्रीय निर्णायक परीक्षा के लिए किया गया है। यह जानकारी देते हुए प्रदेश जूडो संघ के सचिव एसआर सोनी ने बताया कि भारतीय जूडो महासंघ ने पूरे राष्ट्र से दो महिला रेफरियों का चयन अंतरराष्ट्रीय निर्णायक परीक्षा हेतु किया है। अंतरराष्ट्रीय निर्णायक परीक्षा जूडो यूनियन ऑफ एशिया द्वारा बेरुत, लेबनान में आयोजित एशियान कैडट एवं जूनियर जूडो प्रतियोगिता में किया जाएगा।

गौरतलब हो कि किरण शर्मा भारतीय जूडो महासंघ की वरिष्ठ निर्णायक हैं। किरण विगत 10 वर्षों से विभिन्न राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिताओं में निर्णायक रही हैं तथा पूर्व में राष्ट्रीय सीनियर जूडो प्रतियोगिताओं में भी भाग लेकर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।

वर्तमान में किरण शर्मा दिल्ली पब्लिक स्कूल रिसाली भिलाई में व्यायाम निर्देशक के पद पर कार्यरत हैं। किरण की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के गुरुचरण होरा, बशीर अहमद खान, श्री साई राम जाखड़, प्रदेश जूडो संघ के अरुण द्विवेदी, थामस गिलसन, राजीव मेनन, प्रशांत वशिष्ठ, अनिश मेनन, पी किशोर, शेख शरीफ, विजय नाग, आदिनारायण ने हर्ष जताया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news