बालोद

संविधान दिवस पर दिलाई शपथ
26-Nov-2021 4:58 PM
संविधान दिवस पर दिलाई शपथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्ली राजहरा,  26 नवंबर।
नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में मुख्य नगरपालिका अधिकारी नारायण साहू ने संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर हमें न सिर्फ स्वतंत्र भारत का नागरिक होने का एहसास होता है, बल्कि संविधान में उल्लेखित मौलिक अधिकारों से हमें अपना हक मिलता है, साथ ही लिखित मूल कर्तव्यों से हमें नागरिक के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों को याद दिलाता है।

हमारे देश में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।  संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को अपनाया था, जो 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ ।
विदित हो कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 125वीं  जन्म दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा वर्ष 2015 में 26 नवंबर को संविधान दिवस के तौर पर मनाये जाने की घोषणा की थी। तब से हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।

इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी नारायण साहू ने संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में नगर पालिका के शिवाजी प्रसाद, राकेश पाठक, भूपेंद्र दिली, घनश्याम शर्मा, एलेन चंद्राकर, विपिन बेहरा, राजेंद्र साहू ,बुद्धिमान सिंह, आनंद साहू, के पी सिंह, गोविंद साहू ,धरमु राम बक्शी, इंद्र यादव, मनोज साहू, सुशील टंडन, अब्दुल कलीम, धन साय ठाकुर, निर्भय राम नरेटी सुनील ताराम ,दशरथ, कुंदन निषाद, देव नारायण , अभिजीत भगत, उमेश्वरी नेताम, ज्योति एवं अन्य उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news