राजनांदगांव

भाजपा शासन की योजनाओं को सीएम बघेल ने किया पुरस्कृत- किशुन
26-Nov-2021 5:30 PM
भाजपा शासन की योजनाओं को सीएम बघेल ने किया पुरस्कृत- किशुन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 नवंबर।
नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना की उपलब्धियों पर नगर पालिक निगम राजनांदगांव को पुरस्कार मिलना सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि आशानगर में स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना की नींव पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और पूर्व महापौर मधुसूदन यादव के कार्यकाल में रखी गई। गरीबों के लिए आवास सुनिश्चित करने में भाजपा सरकार ने गंभीर प्रयास किए। नतीजा है कि राज्य में इस योजना को न सिर्फ सराहा गया, बल्कि पुरस्कार भी मिला। स्वयं कांग्रेस सरकार ने इस योजना को पुरस्कृत कर भाजपा शासन के कार्यों को जनहित की बड़ी कवायद सिद्ध किया है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और निगम में भाजपा के पूर्व महापौर मधुसूदन यादव ने उस दौरान आबादी भूमि का पट्टा वितरण कर निर्माण कार्य शुरू करवाया था। लक्ष्य स्पष्ट था कि समय पर जरूरतमंदों को अपनी छत हासिल हो। निकायों में आचार संहित लगने के दौरान महज कुछ ही मकानों के निर्माण शेष थे, जो बाद में पूरे किए गए। लोगों को जल्द से जल्द खुद का आवास मिल सका और अब यह योजना कांग्रेस कार्यकाल में पुरस्कृत भी हो रही है। जाहिर है कि भाजपा शासन में बेहतर काम हुआ और खुद मुख्यमंत्री ने इसके लिए नगर पालिक निगम राजनांदगांव को पुरस्कृत किया। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने प्रकट किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news