गरियाबंद

धर्म का पालन करने से धर्म हमारी रक्षा करता है
26-Nov-2021 5:42 PM
धर्म का पालन करने से धर्म हमारी रक्षा करता है

नवापारा-राजिम, 26 नवंबर। शद्दाणी दरबार में सन्त श्रीराजारामजी के 139 वें जन्ममहोत्सव के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत कथा हो रही है। व्यासपीठ पर विराजमान होकर पंडित ब्रह्म दत्त शास्त्रीजी ने कहा कि हमे चाहें कितना भी कष्ट सहना पड़े, हमे धर्म का पालन करना चाहिए और इसका सुखद परिणाम यह होता है कि फिर कदम कदम पर धर्म हमारी रक्षा करता है। श्रीकृष्ण भगवान का जन्ममहोत्सव नन्दोत्सव के रूप में दरबार में उपस्थित होकर सैकड़ों भक्तों ने मनाया।

डॉक्टर अनमोल शर्मा अपने चिरंजीव को जब टोकने में लेकर आने लगे कथा मंडप बालकृष्ण के दर्शनों के लिए अधीर हो उठा। दरबार पीठ की नवम ज्योत सन्त श्रीयुधिष्ठिर लालजी वाथों मे उनकी धर्मपत्नी गुरु माता दीपिका जी हाथों में पूजा का थाल लेकर उपस्थित हुए। साथ में आरती बालकृष्ण की कीजै से समवेत स्वरों में सभी ने आरती उतारी। साईंजी युधिष्ठिर लालजी व गुरूमाता ने बालकृष्ण के गालों पर माखन लगाकर सबको माखन मिश्री का प्रसाद अपने करकमलों से वितरित किया। व्यासपीठ से शास्त्री जी ने टाफियाँ और खिलौने उछाले, जिसे दर्शक दीर्घा ने लपक लिया। उन्होंने बालकृष्ण की मनोहारी लीलाओं का समुधर भजनों से मुग्ध कर दिया। कथा प्रसंगों का लाभ लेने के लिए अंचल के लोगों सहित वेद संरक्षण समिति के अध्यक्ष पंडित रामकृष्ण गर्ग शास्त्री तमिलनाडु, स्वामी सत्यानन्दजी अमरकंटक, महंत वेदप्रकाश जी, सिन्धु समाज के मुखी भजनदास तलरेजा, उपमुखी करमचन्द गावडा,डॉक्टर भीषम लाल शदाणी, राजप्रसन्न शर्मा, गोवर्धन शर्मा सभी सपत्नीक उपस्थित थे। कथा सुधा रस पान में सभी मगन रहते हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news