कोण्डागांव

संविधान दिवस पर विविध कार्यक्रम
26-Nov-2021 8:49 PM
संविधान दिवस पर विविध कार्यक्रम

कोण्डागांव, 26 नवंबर। जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दहिकोंगा में 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां प्राचार्य टीपी जोशी सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राओं ने संविधान की उद्देशिका व प्रस्तावना का पाठ किया गया। संविधान दिवस के महत्व भारतीय संविधान का इतिहास प्रस्तावना एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान पर संस्था के प्राचार्य टीपी जोशी ने विस्तार से जानकारी प्रदान की। स्काउट मास्टर ऋषिदेव सिंह एवं रेंजर लीडर देशवती कश्यप ने देशभक्ति गीत बच्चों के साथ गाया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news