कोण्डागांव
कब-बुलबुल ने मनाया संविधान दिवस
26-Nov-2021 8:51 PM
कोण्डागांव, 26 नवंबर। जिले के भारत स्काउट्स गाइड्स जिला संघ कोण्डागांव जिला आयुक्त स्काउट राजेश मिश्रा के निर्देशानुसार और जिला संगठन आयुक्त भीषभदेव साहू और जिला सचिव चमन लाल सोरी के मार्गदर्शन में शासकीय प्राथमिक शाला मुरारीपारा बड़ेबेंदरी के कब बुलबुल टीम के द्वारा भारतीय संविधान दिवस मनाया गया। साथ ही महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 26 नवंबर 2008 को 10 पाकिस्तानी आतंकवादी समुद्र मार्ग से मुंबई पहुंच कर कई स्थानों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी, जिसमें 22 सुरक्षाकर्मी सहित 166 लोग शहीद हो गए थे, इस हमले में हुए शहीदों को याद करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी और भारतीय संविधान की रक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई।