बीजापुर

बच्चों- शिक्षकों ने संविधान प्रस्तावना की ली शपथ
26-Nov-2021 9:02 PM
बच्चों- शिक्षकों ने संविधान प्रस्तावना की ली शपथ

 

भाषण-पेंटिंग के जरिये संविधान के महत्व का संदेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 26 नवंबर।
संविधान दिवस के अवसर पर बीजापुर ब्लॉक में 15000 बच्चों और 635 शिक्षकों ने संविधान प्रस्तावना की शपथ ली। इस दौरान बच्चों ने क्विज, भाषण, रंगोली, पेंटिंग और निबंध के जरिए संविधान के महत्व का संदेश और भारत रत्न भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला।
 
शपथ का आयोजन शासकीय-अशासकीय 194 स्कूलों में किया गया। कन्या शिक्षा परिसर और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बीजापुर में आयोजित संविधान दिवस में बच्चों ने निबंध और भाषण में भारत देश के नवनिर्माण में संविधान की भूमिका और महत्व की बातों को रेखांकित किया। पेंटिंग और रंगोली में डॉ. भीमराव अंबेडकर और राष्ट्रीय विभूतियों की जीवनी तथा भारत की संप्रभुता एकता अखंडता को रेखांकित कर संविधान के महत्व को बताया। क्विज प्रतियोगिता में संविधान से संबंधित विभिन्न अधिकारों से संबंधित प्रश्नावली का बच्चों ने तत्परता से उत्तर दिया।
 
बीईओ मो. ज़ाकिर खान ने इस अवसर पर संविधान के महत्व और डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जीवनी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। अंत में सभी प्रतिभागियों को संकुल प्राचार्य नीता सुरती तथा मांशू शुक्ला के साथ विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news