कांकेर

अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया संविधान दिवस
26-Nov-2021 9:04 PM
अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया संविधान दिवस

 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 26 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी अजा मोर्चा जिला कांकेर द्वारा आज कलेक्ट्रेट रोड स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि देश के संविधान में डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर की आत्मा समाहित है। अगर डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर न होते तो दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत का संविधान नहीं बनता। भारतीय संविधान में उल्लेखित मौलिक अधिकारों में समता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के विरोध अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार, सांस्कृतिक और शैक्षणिक का अधिकार, संवैधानिक उपचार का अधिकार, भारतीय संविधान देश के सभी नागरिकों को समानता का अधिकार देता है। हमारा संविधान कहता है कि धर्म, नस्ल, जाति, लिंग और जन्म स्थान के आधार पर देश के किसी भी नागरिक के साथ भेदभाव नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद कांग्रेस डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर के साथ शुरू से ही भेदभाव करती रही है, जबकि समानता का अधिकार भारतीय संविधान में दिया गया एक मौलिक अधिकार है।

इस कार्यक्रम में भाजपा पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम, आलोक ठाकुर, राजीव लोचन सिंह,भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष दीपक खटवानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत मटियारा, सुमित्रा मारकोले, जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोतीराम नाग,जिला महामंत्री मनेश्वर नाग, झाड़ू राम बेसरे,अनुसुइया सोनवानी, जय प्रकाश गेडाम, सितम्बर कावड़े, तिलक नाग, नीलू तिवारी सहित भाजपा एवं समस्त मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news