कांकेर

बालाजी राव बने डीआईजी, डीजीपी ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं
26-Nov-2021 9:06 PM
बालाजी राव बने डीआईजी, डीजीपी ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 26 नवंबर।
पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने बालाजी राव प्रभारी पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज के डीआईजी पद पर पदोन्नत होने पर पुलिस मुख्यालय नया रायपुर में 25 नवंबर को स्टार लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दी।
 
बालाजी राव 5 जुलाई को कांकेर रेंज में प्रभारी पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर पदभार ग्रहण किये थे। श्री राव भा.पु.से. 2007 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी है। वे जिला सूरजपुर, धमतरी, रेलवे (जी.आर.पी.) रायपुर, जिला कोण्डागांव में पुलिस अधीक्षक के पद पर तथा पुलिस मुख्यालय रायपुर में सहायक पुलिस महानिरीक्षक कल्याण एवं यातायात, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला जषपुर पद पर पदस्थ रहे हैं। उन्होंने राजभवन छत्तीसगढ़ में एडीसी के पद पर भी अपनी सेवाएं दी हैं। उन्हें वर्ष 2007 में सराहनीय सेवाओं के लिये राष्ट्रपति पुलिस सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news