दुर्ग

निकाय चुनाव : रिटर्निंग आफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति
26-Nov-2021 9:47 PM
निकाय चुनाव : रिटर्निंग आफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति

दुर्ग, 26 नवंबर।  जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन के अंतर्गत नगर निगम भिलाई, रिसाली, भिलाई-चरौदा, नगर पालिका परिषद जामुल एवं नगर पंचायत उतई में निर्वाचन कार्य के संपादन के लिए  रिटर्निंग आफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर की नियुक्ति की गई है। जिला निर्वाचन  कार्यालय से जारी आदेशानुसार नगर पालिक निगम भिलाई के लिए रिटर्निंग ऑफिसर पद्मिनी भोई साहू अपर कलेक्टर दुर्ग को नियुक्ति किया गया है।

इसके लिए प्रकाश कुमार सर्वे आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई को पार्षद वार्ड 1 से 14, सुश्री मोनिका कौड़ो संयुक्त कलेक्टर उपायुक्त कार्यालय दुर्ग संभाग को पार्षद वार्ड 15 से 28, प्रवीण कुमार वर्मा संयुक्त कलेक्टर दुर्ग, पार्षद वार्ड 29 से 42 डॉ. प्रियंका वर्मा संयुक्त कलेक्टर दुर्ग, पार्षद वार्ड 43 से 56 और पंकज स्वरूप डिप्टी कलेक्टर जल संसाधन विभाग दुर्ग पार्षद वार्ड 57 से 70 को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

नगर पालिक निगम रिसाली के लिए रिटर्निग आफिसर नूपुर राशि पन्ना अपर कलेक्टर दुर्ग को नियुक्त किया गया है। आशीष कुमार देवांगन नगर पालिक निगम रिसाली को पार्षद वार्ड  1 से 13, मुकेश रावटे संयुक्त कलेक्टर दुर्ग पार्षद वार्ड 14 से 26  और प्रेरणा सिंह तहसीलदार नजूल दुर्ग पार्षद वार्ड 27 से 40 को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। नगर पालिका निगम भिलाई।चरोदा के लिए रिटर्निंग ऑफिसर विपुल कुमार गुप्ता अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पाटन होंगे। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अनुभव शर्मा डिप्टी कलेक्टर दुर्गए पार्षद वार्ड 1 से 13, चंद्रशेखर मण्डई तहसीलदार भिलाई 3 पार्षद वार्ड 14 से 26 और कीर्तिमान सिंह राठौर आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा पार्षद वार्ड 27 से 40 को नियुक्त किया गया है।

नगर पालिका परिषद जामुल के लिए रिटर्निंग ऑफिसर जागेश्वर कौशल डिप्टी कलेक्टर दुर्ग को नियुक्त किया गया है। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अजीत कुमार चौबे नायब तहसीलदार अहिवारा पार्षद वार्ड 1 से 10, राजेंद्र कुमार नायक मु य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद जामुल पार्षद वार्ड 11 से 20 को नियुक्त किया गया है। नगर पंचायत उतई के लिए रिटर्निंग ऑफिसर प्रीतम चौहान अतिरिक्त तहसीलदार धमधा और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सोहैल कुमार मु य नगर पालिका अधिकारीए नगर पंचायत उतई पार्षद वार्ड 5 को नियुक्त किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news