बालोद

प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ सीएम की टिप्पणी पर भडक़े भाजपाई
27-Nov-2021 4:23 PM
प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ सीएम की टिप्पणी पर भडक़े भाजपाई

ज्ञापन सौंपा, कार्रवाई की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 27 नवंबर।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा की गई टिप्पणी मामले में भाजपाई आक्रोशित हैं और मुख्यमंत्री के खिलाफ अजा अजजा अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की मांग लेकर अजजा मोर्चा के अध्यक्ष विक्रम ध्रुवे के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय जो कि पूर्व में केंद्रीय राज्यमंत्री के पद पर रहे हैं तथा सत्ता एवं संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर दायित्वों का निर्वहन किये हैं। विष्णुदेव साय जी एक लोकप्रिय आदिवासी जननेता हैं और कंवर जनजाति समाज से आते हैं, जिसकी जानकारी सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता एवं नेताओं को है।

अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रम ध्रुवे ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा यह जानते हुए कि विष्णुदेव साय जनजाति समाज के हैं, फिर भी पत्रकारों के पूछे गये सवाल पर विष्णुदेव साय जी को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने के उद्देश्य से टिप्पणी की है।

प्रदेश उपाध्यक्ष अजजा देवेंद्र माहला एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राय ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा हमारे आदिवासी समाज के प्रमुख नेता को अपमानित करने के उद्देश्य से सार्वजनिक रूप से अभद्र एवं ओछी टिप्पणी की गई है, जिससे पूरा आदिवासी समाज अपमानित महसूस कर रहा है।

भाजपाइयों ने मांग की कि भूपेश बघेल के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई कर संविधान द्वारा प्रदत्त हमारे जनजाति समाज के अधिकारों को सुदृढ़ता प्रदान करें।

इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश यादव, जिला मंत्री अनिता कुमेटी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव शर्मा होरीलाल रावटे, वरिष्ठ आदिवासी नेता पालक ठाकुर, चिखलाकसा नगर पंचायत अध्यक्ष  भीखी मसिया, शरद ठाकुर, दयानंद साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम, सरोज सलाम, बीरेंद्र साहू, चित्रसेन साहू  कुंती देवांगन, संतोष कौशिक, भरत पटेल, सहित चिखलाकसा के सभी पार्षद एवं अन्य मौजूद रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news