दुर्ग

देर रात बर्थ डे पार्टी में विवाद, अलसुबह रास्ता रोक कर दी पिटाई
27-Nov-2021 5:12 PM
देर रात बर्थ डे पार्टी में विवाद, अलसुबह रास्ता रोक कर दी पिटाई

भिलाई नगर, 27 नवंबर। बर्थ पार्टी में विवाद के बाद रास्ते में अलसुबह दोस्त के साथ घर लौट रहे युवक की जमकर पिटाई की गई है, जिससे उसकी आँख और चेहरे में चोट आई और दांत काटने से हाथ में भी गहरा जख्म आया है। सुबह 4 बजे घटना की रिपोर्ट पीडि़त ने छावनी थाना में दर्ज करवायी है।

छावनी थाना एसआई शेख फारूख ने जानकारी दी कि बीती रात केसरी होटल में बर्थ डे पार्टी थी, वहां दो युवकों का किसी बात पर विवाद हुआ। इस समय मौजूद अन्य लोगों की समझाईश पर मामला शांत हो गया। बाबा दीपसिंह नगर निवासी 25 वर्षीय विकास सिंह जब इस पार्टी से अलसुबह पौने 4 बजे अपने दोस्त महेश विश्वकर्मा के साथ अपनी मोटर सायकल से घर के पास पहुंचा तो स्ट्रीट में ही अखिल सिंह जिससे पार्टी में विवाद हुआ था, बाइक रूकवा कर विकास से गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर अखिल ने मोटर सायकल की चाबी निकाल मोड़ दी और विकास का बाल पकड़ मारपीट करने लगा। अखिल ने विकास की आंख पर मुक्के से मारा और दाहिनी भुंजा में दांत काट उसे चोट पहुंचाई और महेश के विरोध बाद भाग निकला। घायल विकास ने अपने भाई धरम सिंग को सूचना दी और छावनी थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवाया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news