दुर्ग

फातिया कर दरबार से निकली महिला से मारपीट, 2 महिलाओं पर जुर्म दर्ज
27-Nov-2021 5:12 PM
फातिया कर दरबार से निकली महिला से मारपीट, 2 महिलाओं पर जुर्म दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 27 नवंबर।
आज सुबह 11 बजे केम्प-1 स्थित ताज दरबार में फातिया कर निकली महिला के साथ दो महिलाओं ने जमकर विवाद करते हुए उससे मारपीट की। महिला की रिपोर्ट पर छावनी पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 294, 323, 34 व 506 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

छावनी पुलिस ने बताया कि कृष्णा नगर बजरंग चौक हुनमान मंदिर के सामने निवासी अफरीदा खातुन (47 वर्ष) सिलाई कढ़ाई का काम करती है तथा आज सुबह ताज दरबार शास्त्री नगर कैम्प-1 में फातिया करने गयी थी। उसने दरबार में बैठकर दुआ मांगी और वहां से निकलते समय शांति देवी एवं संगीता गुप्ता निवासी शर्मा कॉलोनी वहां आईं और पुरानी बात को लेकर अफरीदा से गाली गलौज करने लगीं। जब अफरीदा ने गाली देने से मना किया तो वो धमकी देते हुए उसका बाल पकड़ खींचते हुए पीटने लगीं। मारपीट से अफरीदा के सिर, गले, पेट में चोट लगी है।

दरबार के पास मौजूद ताजुनिशा एवं गौरव सिंह व अन्य लोगों ने बीच बचाव किया तो दोनों महिलाएँ वहां से निकल गईं। रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news