राजनांदगांव

संविधान में डॉ. अम्बेडकर की आत्मा बसती है-मेश्राम
27-Nov-2021 5:50 PM
संविधान में डॉ. अम्बेडकर की आत्मा बसती है-मेश्राम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 नवंबर।
अनुसूचित जाति मोर्चा के भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व बस्तर संभाग प्रभारी पवन मेश्राम ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि देश के संविधान में डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर की आत्मा समाहित है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत का संविधान सबसे अच्छा संविधान है।

भारतीय संविधान में उल्लेखित मौलिक अधिकारों में समता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के विरोध अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार, सांस्कृतिक और शैक्षणिक का अधिकार, संवैधानिक उपचार का अधिकार, भारतीय संविधान देश के सभी नागरिकों को समानता का अधिकार देता है।  

श्री मेश्राम ने आगे कहा कि भारतीय संविधान को पूर्ण रूप से तैयार करने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा। संविधान सभा में 26 नवंबर 1949 को अपना काम पूरा किया और 26 जनवरी 1950 को यह लागू हुआ। इसी दिन की याद में हम हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।
श्री मेश्राम ने कहा कि भारतीय संविधान ड्रॉफ्टिंग कमेटी के बाबा साहब अध्यक्ष थे। इस कमेटी में 7 लोग थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news