महासमुन्द

स्कूलों, सरकारी-गैरसरकारी संस्थानों में संविधान दिवस पर समारोह आयोजित
27-Nov-2021 6:21 PM
स्कूलों, सरकारी-गैरसरकारी संस्थानों में संविधान दिवस पर समारोह आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 27 नवंबर। जिले में कई स्थानों पर कल संविधान दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित हुए। संविधान निर्माता डॉ. बीआर अम्बेडकर के उपदेश को बताया गया। भारतीय संविधान के मूल उद्देश्य को स्कूल के बच्चों को पठन कराया गया और शपथ भी ली गई कि हम भारतीय संविधान की रक्षा करेंगे। प्राथमिक शाला बोन्दा सरायपाली में स्कूल के समस्त स्टाफ , प्रधान पाठक गीता खूंटे, दीप्ति डडसेना, लीना पानीग्राही, सरिता बिशी और स्कूल के बच्चों ने समारोह आयोजन में हिस्सा लिया।

इसी तरह जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महासमुंद में प्राचार्य मीना पाणिग्राही एवं सहायक प्राध्यापक अरुण प्रधान के मार्गदर्शन में भारतीय संविधान की उद्देशिका प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराते हुये संविधान की रक्षा एवं सम्मान हेतु छात्राध्यापकों को शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ व्याख्याता प्रकाश प्रधान, संस्थान के पुस्तकालय प्रभारी अमरदास कुर्रे, सहायक प्राध्यापक के सिंग, व्याख्याता जीवनलाल डहरिया सहित समस्त स्टाफ  सदस्य उपस्थित थे। खरोरा स्थित प्री मेट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास महासमुंद में भी संविधान दिवस मनाया गया। डॉ भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया। अधीक्षिका ऋतु चंद्राकर ने संविधान के निर्माण एवं महत्त्व के बारे में बताया।

स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुंद में संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 12 वीं की छात्रा प्रियंका चन्द्राकर ने किया। संस्था के प्राचार्य अमी रूफस ने भारत की संविधान की प्रस्तावना का पठन किया। तनिषा देवांगन ने भारतीय संविधान पर अपने विचार व्यक्त किये। मिडिल विभाग से संविधान के मौलिक अधिकार पर नाटक प्रस्तुत किया गया।  कक्षा 12 वीं के विभू जैन ने संविधान की प्रस्तावना पर अपने विचार व्यक्त किये। आभार प्रदर्शन संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे ने किया। आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

जिला कलेक्टर कार्यालय में भारतीय संविधान के प्रस्तावना का पठन कर संविधान दिवस मनाया गया। कलेक्टोरेट में शासन के निर्देशानुसार कल प्रात: 11 बजे भारतीय संविधान के प्रस्तावना का पठन किया गया। डिप्टी कलेक्टर ने अधिकारियों.कर्मचारियों को भारतीय संविधान के प्रस्तावना का सामूहिक रूप से पठन कराया। इस दौरान जिला कलेक्टर कार्यालय के समस्त अधिकारी.कर्मचारी सम्मिलित रहे। इसके अलावा जिला पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व, कृषि, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, खेल, पुलिस विभाग, उद्योग, बैंक, पॉलिटेक्निक, परिवहन, आयुर्वेद, पंजीयक सहित विकासखण्ड स्तरीय सभी विभागों में भारतीय संविधान के प्रस्तावना का पठन कर संविधान दिवस मनाया गया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news