रायगढ़

रश्मि देवी कॉलेज में महिला समस्या व समाधान पर सेमिनार आयोजित
27-Nov-2021 6:22 PM
रश्मि देवी कॉलेज में महिला समस्या व समाधान पर सेमिनार आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

खैरागढ़, 27 नवंबर। शासकीय महाविद्यालय रानी रश्मि देवी सिंह में रेड रिबन क्लब द्वारा महिलाओं को चिकित्सा समस्या एवं समाधान पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन प्राचार्य डॉ. जेएन केसरवानी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता डॉ. हर्षा मुकुंदन मेडिकल ऑफिसर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरागढ़ रहीं।

 मुख्य वक्ता डॉ. हर्षा मुकुंदन ने छात्राओं को चिकित्सा संबंधी समस्याओं का निराकरण करते हुए शारीरिक स्वच्छता, पौष्टिक खानपान, व्यायाम, आवश्यक निद्रा आदि पर ध्यान आकर्षित करते हुए फास्ट फूड अधिक मोबाइल के उपयोग से दूरी बनाकर अपने शरीर को स्वस्थ रखने कहा। मोबाइल के अधिक उपयोग के कारण छात्राओं में निद्रा की कमी से अध्ययन में होने वाली कठिनाइयों पर प्रकाश डाला। छात्राओं के कुपोषण एवं एचवी की कमी पर पालक, चना, गुड़ एवं फल खाने की जानकारी दी। साथ ही छात्राओं द्वारा विभिन्न शारीरिक समस्याओं के बारे में पूछे गए प्रश्नों का सुनिश्चित जानकारी देकर उन्हें संतुष्ट भी किया।

प्राचार्य डॉ. जेएन केसरवानी ने छात्रों के सर्वांगीण विकास पर अध्ययन के साथ उचित एवं स्वस्थ रहने को कहा। विज्ञान प्रभारी प्रोफेसर जीएस भारतीय ने कहा कि जूलॉजी की कक्षाओं में शरीर के अध्ययन की जानकारी देते हैं, जिसमें आज महिला चिकित्सक के द्वारा प्राणी विज्ञान विषय में शरीर के विभिन्न अंगों के बारे में संपूर्ण जानकारी देने के लिए अपील की गई।

छात्रसंघ प्रभारी जेके वैष्णव ने छात्राओं से आज के सेमिनार में प्राप्त शारीरिक समस्याओं के समाधान की जानकारी को अपने घर गांव एवं कालेज की छात्राओं में जानकारी प्रदान करने को कहा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए रेड रिबन क्लब प्रभारी प्रोफेसर जितेंद्र खरे ने महिला समस्या एवं समाधान सेमिनार के आयोजन एवं महत्व की जानकारी देते हुए आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. जी के बेलेंद्र , डॉ. समीक्षा ताम्रकार, एस कुमार सिविल अस्पताल खैरागढ़ प्रीति जंघेल रामेश्वरी मिश्रा सहित अतिथि व्याख्याता एवं बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया।

सेमिनार में प्राचार्य डॉ. केसरवानी ने डॉ. हर्षा मुकुंद, एस कुमार को चिकित्सा समस्या समाधान पर महाविद्यालय परिवार द्वारा प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news