सरगुजा

विकासखंड स्तरीय युवा उत्सव, कई स्पर्धाएं
27-Nov-2021 8:10 PM
विकासखंड स्तरीय युवा उत्सव, कई स्पर्धाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर, 27 नवंबर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय युवा उत्सव का आयोजन लखनपुर के रजपुरी के धनपुरीपारा हाई स्कूल प्रांगण में शुक्रवार को हुआ, जिसमें विकासखंड लखनपुर के विभिन्न क्षेत्रों के ग्रामीण युवाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
 
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लखनपुर जनपद अध्यक्ष मोनिका पैकरा और लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार मुन्ना पांडेय, शिक्षक शैलेष पांडेय, रामसुजान द्विवेदी, युवा कांग्रेस सोसल मीडिया ब्लॉक संयोजक मक़सूद हुसैन रजपुरी सरपंच विनोद सिंह उपस्थित रहे। लोक नृत्य, लोकगान, कथक नृत्य, सुआ नृत्य, गेड़ी नृत्य, सैला नृत्य, राउत नाचा, कबड्डी, खो-खो, फूड फेस्टिवल, एकांकी नाटक, चित्रकला, निबंध स्पर्धा आदि हुए।
 
लोक नृत्य में असरिता एवं साथी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, लोकगान कस्तूरबा विद्यालय, कथक नृत्य माया सिंह जागृति विद्या मंदिर जमगला, सुआ नृत्य प्रशांति एवं शांति कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ,गेड़ी नृत्य दिव्या दास कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ,सैला नृत्य जय दुर्गा शैला पार्टी रजपुरी कला, राउत नाचा लहपटरा टीम, कबड्डी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुन्नी प्रथम, खो-खो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुन्नी प्रथम, फूड फेस्टिवल कुमारी आरती माला बैसाखी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, एकांकी नाटक मानसी सिंह व साथी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, चित्रकला मानसी सिंह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, निबंध रोशनी कस्तूरबा गांधी विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए जिला स्तरीय स्पर्धा के लिए चयनित हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने कहा कि एक सपनों की टीम केवल उन्हीं खिलाडिय़ों के साथ बनाई जा सकती है, जिनके पास जुनून टीम भावना और टीम के सदस्यों के प्रति समर्थन देने की क्षमता होती है। यह गुण खेलकूद के माध्यम से प्राप्त होते हैं और यह केवल मैदान तक ही सीमित नहीं रहते, खेल किसी के भी जीवन में प्रशंसा प्राप्त करने के मौके को बढ़ावा देता है चाहे वह कोई भी क्षेत्र हो खिलाड़ी दुनिया भर में अपने अद्वितीय कौशल के लिए अच्छा नाम कमाते हैं।

कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष मोनिका पैकरा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का  संचालन में विकास खंड शिक्षा अधिकारी सूरज प्रताप सिंह एबीईओ रविकांत यादव, अरविंद गुप्ता मंडल संयोजक, अजय कांत, युगल किशोर, कस्तूरबा अधीक्षिका अनुराधा सिंह, अमितानंद, अमृत सिन्हा, भागवत देवांगन, केपी यादव प्राचार्य धनपुरी, दुष्यंत कश्यप, विवेक गुप्ता, अमरेश डनसेना विभिन्न विद्यालय के शिक्षक गण व समस्त जन शिक्षक उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news