नारायणपुर

सरपंच पति की नक्सल हत्या, जेसीबी जलाई
27-Nov-2021 9:11 PM
सरपंच पति की नक्सल हत्या, जेसीबी जलाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नारायणपुर, 27 नवंबर। जिला मुख्यालय से करीब 21 किमी दूर करमरी में बीती रात नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया। नक्सलियों ने देर रात सरपंच पति की हत्या कर पैसे भी लूट कर चले गए। इसके अलावा प्रधानमंत्री सडक़ योजना में लगे जेसीबी वाहन को भी आग लगाते हुए नुकसान किया है। इसके बाद नक्सलियों के द्वारा गांव में लाल बैनर लगाया गया है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। शनिवार की सुबह मृतक के परिजनों के द्वारा फरसगांव थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया।

एसपी गिरिजा शंकर जायसवाल ने घटना की पुष्टि करते कहा है कि इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पीएमजीएसवाय के कार्यपालन अभियंता विनय वर्मा ने बताया कि करमरी में पीएमजीएसवाय का निर्माण कार्य नहीं चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम बिरजू राम सलाम बताया है। नारायणपुर के फरसगांव थाना अंतर्गत करमरी पंचायत के सरपंच पति बिरजू राम सलाम के घर शुक्रवार की देर रात 15 से 20 हथियारबंद नक्सली पहुंचे और फिर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद नक्सलियों ने गांव उत्पात मचाते हुए मृतक के बाइक पर भी नक्सलियों ने अपना पर्चा चिपका दिया, जिसमें नक्सलियों ने इस हत्या करने की बात को कबूल की है। हत्या के बाद नक्सली प्रधानमंत्री सडक़ योजना में लगे वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया। इस वारदात में एक जेसीबी वाहन पूरी तरह से खाक हो गया।

नक्सलियों ने सरपंच पति बिरजूराम सलाम की हत्या के बाद उसके पास रखे 50 हजार रुपये भी लूट लिए। साथ ही जाते-जाते उसका मोबाइल भी साथ ले गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी है।

नेलनार एरिया कमेटी के द्वारा बिरजू की हत्या करने के बाद गांव में बैनर लगाकर उसे जन विरोधी कहा गया है। नक्सली बैनर में पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर विकास कार्य करने वाले लोगों को मौत की सजा देने की बात कही गई है।

करमरी की सरपंच फूलदाय सलाम के पति बिरजू सलाम गांव के विकास कार्य में लगे रहते थे। नक्सलियों के द्वारा उन्हें विकास कार्य से दूरी बनाने की चेतावनी दी गई थी। नक्सली घटना के बाद गांव में मातम छा गया है। मृतक की तीन पुत्री एवं एक पुत्र है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news