नारायणपुर

ब्लॉक युवा कांग्रेस कार्यकारिणी गठित
27-Nov-2021 9:15 PM
ब्लॉक युवा कांग्रेस कार्यकारिणी गठित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नारायणपुर, 27 नवंबर। आज युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित भद्र के निर्देशानुसार एवं ब्लॉक युवा कांग्रेस नारायणपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुकमन कोर्राम की अनुशंसा पर नारायणपुर ब्लॉक युवा कांग्रेस का गठन किया गया। इसके बाद ब्लॉक स्तर पर युवा कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक रखी गई।
 
नारायणपुर युवा कांग्रेस ब्लाक की कार्यकरिणी सूची इस प्रकार है-नारायणपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष महेश कुमार कश्यप, अर्जुन दुग्गा, नारायणपुर ब्लाक महासचिव पोषणलाल देवांगन, तिजाऊ कावड़े, माधुरी समरथ, मोहन उसेंडी, नारायणपुर युवा कांग्रेस ब्लाक सचिव जयराम मंडावी, शिव कोर्राम, श्रुति पाल, स्मिता सिन्हा, बलदेव करंगा, लखेश्वर दुग्गा, नारायणपुर ब्लाक मीडिया प्रभारी कमलजीत मरकाम, यामिनी सेठिया, संतोषी पोयम।

बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष  देवनाथ उसेंडी, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव बोधन देवांगन, जिला सचिव संजय राय, इंटक कांग्रेस  असंगठित राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक जिला अध्यक्ष महेश कश्यप आदि उपस्थित थे। नवनियुक्त पदाधिकारियों से कहा कि कांग्रेस विचारधारा पर चलते हुए संगठन को मजबूत करें।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news