बलौदा बाजार

सब्जी-व्यंजनों में दिखी आजादी के अमृत महोत्सव की झलक
28-Nov-2021 6:34 PM
सब्जी-व्यंजनों में दिखी आजादी के अमृत महोत्सव की झलक

स्कूल व कॉलेजों के विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 28 नवंबर।
आजादी  के 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर पूरे देश एवं प्रदेश में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इस तारतम्य में जिला प्रशासन द्वारा नगर स्थित डी के महाविद्यालय मे आज जिला स्तरीय विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं स्व सहायता समूहों के महिलाओं के बीच सलाद सज्जा व व्यजनों जैसे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक जनक राम वर्मा, जिला पंचायत सदस्य परमेश्वर यदु,कलेक्टर सुनील कुमार जैन, जिलाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर,जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की, आईएएस प्रतिष्ठा ममगाईं समेत अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे। श्री सुरेंद्र शर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करतें हुए उन्होंने आजादी के महत्व एवं उनके इतिहास के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आजादी के कुर्बानी को ही याद करना ही अमृत महोत्सव है। इसी तरह छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने छात्र छात्राओं को आजादी के अमृत महोत्सव में प्रगतिमय एवं सुखमय भारत की विचारों के बारे में बताया। उन्होंने आगें कहा आज की आजादी ना जाने कितने युवाओं की बलिदानों की कहानी है। उन सभी के अमूल्य योगदान के हम कर्जदार है।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए जिला पंचायत सीईओ डॉ.फरिहा आलम सिद्की ने बताया कि आज देश भक्ति थीम पर स्कूलों एवं कॉलेजों के विकासखण्ड से आये हुए चयनित प्रतिभागी समूहों के बीच सामुहिक नृत्य,नाटक, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर महिला स्व सहायता  समूहों के द्वारा सब्जी एवं व्यजनों की आज सज्जा कर आजादी के अमृत महोत्सव की झलक दिखाने की कोशिश की गयी। बिहान द्वारा  महिला स्व सहायता समूहों के द्वारा गौठानों में बने उत्पादों का प्रदर्शनी एवं विक्रय किया गया। इस दौरान महिला बाल विकास एवं पंचायत विभाग की महिला समूहों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी सी एल धु्रव,डी के कॉलेज के प्राचार्य अशोक उपाध्याय कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग एल आर कच्छप समेत अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।

प्रतियोगिता का परिणाम
स्कूल स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहतरा कसडोल,द्वितीय पंचम दिवान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाटापारा नृत्य नाटिका प्रतियोगिता में प्रथम गुरुकुल इंग्लिश मीडियम स्कूल बलौदाबाजार, दूसरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहतरा कसडोल को उसी तरह महाविद्यालय स्तर में दोनों प्रतियोगिता दोनों स्थान पर में डीके महाविद्यालय बलौदाबाजार ने बाजी मारी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news