बस्तर

बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में जनजागरण अभियान का 15वां दिन
28-Nov-2021 7:17 PM
बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में जनजागरण अभियान का 15वां दिन

कांग्रेसियों का केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 28 नवंबर।
मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल 15 वें दिन भी जारी रहा। केंद्र सरकार की विफलताओं और राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफीरा साहू, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश नाग, राजेश चौधरी सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में केंद्र सरकार की गलत नीतियों व उनकी विफलताओं और कांग्रेस की भूपेश सरकार की लोक जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज दक्षिण ब्लॉक के मोतीलाल नेहरू, उत्तर ब्लॉक के बालाजी प्रतापदेव सहित सदर वार्ड में जनजागरण पदयात्रा कर सदस्यता अभियान भी निरन्तर जारी है।

श्री शर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ हुँकार भरी और भाजपा सरकार की विफलताओं और मंहगाई की मार झेल रहे प्रदेशवासियों को राज्य सरकार की उपलब्धि एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।

जनजागरण अभियान में उत्तर/दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी/सेवादल/महिला कांग्रेस/युवक कांग्रेस/एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/नगर निगम के निर्वाचित/मनोनीत जनप्रतिनिधिगण वरिष्ठ कांग्रेसी एवं कार्यकताओं ने कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी इस अभियान में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता दर्ज की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news