दुर्ग

धनवंतरी मंदिर के सदस्यों का चुनाव
28-Nov-2021 8:06 PM
धनवंतरी मंदिर के सदस्यों का चुनाव

धमधा, 28 नवंबर। श्री सांई चिकित्सा शिक्षण सेवा समिति धमधा की मेहनत 2006 गतिमान लिए हुए एक बड़ी उपलब्धि के साथ नगर को रोगमुक्त एवं सुख, समृद्वि, शांति हेतु संस्था के द्वारा भगवान धनवंतरी मंदिर निर्माण कार्य प्रगति में है,जो नगरवासियों के विशेष सहयोग से हो पा रहा है। जिसके लिए मंदिर सदस्यों का चुनाव निर्वाचन अधिकारी समिति के पदाधिकारियो के द्वारा किया गया। जिसमें सुनिता गुप्ता ,अध्यक्ष नगर पंचायत धमधा (संरक्षक सदस्य), डॉ. रूबी वासनिक ,विकास खण्ड चिकित्सा अधिकारी,आयुर्वेद अस्पताल धमधा (संरक्षक सदस्य),  श्रवण गुप्ता (अध्यक्ष), कल्याण सिह चौहान (उपाध्यक्ष), डॉ. दिनेश साहू (सचिव), अमित ताम्रकार (सहसचिव), हेमचंद उजाला (कोषाध्यक्ष), बीना शर्मा (सदस्य),  नीतू साहू (सदस्य), सरोजबाला सोनी (सदस्य), पं. दानेश्वर तिवारी, (सदस्य),  धर्मेन्द्र ताम्रकार (सदस्य), प्रदीप मानिकपुरी (सदस्य), नव निर्वाचित मंदिर सदस्यों को समिति के पदाधिकारियो ने शुभकामना एवं बधाई दिए। अंत में दीपावली मिलन समारोह के साथ महाप्रसादी वितरण के साथ सम्पन्न हुआ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news