गरियाबंद

अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए-सलीम
28-Nov-2021 8:07 PM
अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए-सलीम

छुरा, 28 नवंबर। शासकीय कचना घुरवा महाविद्यालय छुरा में संविधान दिवस मनाया गया, जिसमें मुख्य वक्ता  अनुभाग अधिकारी शीतल बंसल थे और अतिथि के रूप में तहसीलदार दुबे और जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष सलीम मेमन थे। अपने उद्बोधन में सलीम ने कहा कि हमारा संविधान सबसे बड़ा है, ये हमें अपने अधिकार और कर्तव्य को समझने में हमारी मदद करता है, हमारा संविधान धर्मनिरपेक्ष, समानता, शासन प्रसाशन की जवाबदेही का बोध कराता है।

मेमन ने छात्रों से कहा कि आप कठिन परिश्रम करे और अपने सुखद भविष्य का निर्माण करें, आप अभी से अपना एक लक्ष्य बना ले, और उसी के हिसाब से तैयारी करें। तहसीलदार दुबे ने भी छात्रों को संविधान के बारे में बताया और उनसे अपना अनुभव शेयर किया। अनुभाग अधिकारी शीतल बंसल ने कहा कि वर्तमान समय में अगर हमें कुछ कठिनाइयों का सामना भी करना पड़े तो हमे पीछे नहीं हटना चाहिए, उन्होंने संविधान के बारे में विस्तार से बताया और अपनी संघर्ष और सफलता के बारे में छात्रों को बता कर प्रेरित किया। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना का वचन करते हुए सभी को शपथ दिलाई। उक्त कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य पीके भोई, और सभी प्राध्यापक और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news