बस्तर

भाजपा अजजा मोर्चा ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दर्ज करायी शिकायत
28-Nov-2021 8:19 PM
 भाजपा अजजा मोर्चा ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दर्ज करायी शिकायत

साय पर टिप्पणी से आदिवासी समाज आहत- दिनेश कश्यप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 28 नवंबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के विरोध में भाजपा अजजा मोर्चा जिला बस्तर द्वारा मुख्यमंत्री के विरुद्ध अजजा थाना में शिकायत दर्ज कराने आवेदन सौंपा है। मुख्यमंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज करने पूर्व सांसद व भाजपा अजजा मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कश्यप, डॉ.सुभाऊ कश्यप,भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी,बैदूराम कश्यप,भाजपा अजजा मोर्चा अध्यक्ष महेश कश्यप आदि अजजा थाने पहुँचे थे। जहाँ उन्होंने सीएसपी हेमसागर सिदार को शिकायत पत्र सौंपा।

पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय पूर्व में केन्द्रीय मंत्री के पद पर रह चुके हैं। श्री साय लोकप्रिय आदिवासी जननेता हैं और कँवर जनजाति समाज से आते हंै। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उनके खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी से समूचा आदिवासी समाज आहत है। भाजपा जिलाअध्यक्ष रुपसिंह मण्डावी ने कहा कि सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के विरूद्ध अपमानजनक टिप्पणी की है। ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुई है,यह अशोभनीय है।

भाजपा अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा कि समूचे प्रदेश में अजजा मोर्चा द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के प्रति की गयी अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में मुख्यमंत्री के विरूद्ध अजजा थाना में शिकायत की जा रही है। जिसमें अजा और अजजा अत्याचार अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज करने आवेदन दिया गया है।

अजजा थाना में शिकायत दर्ज करने आवेदन देने के दौरान समुंद साय कच्छ,जिपं उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप,रैनू कश्यप,अरूण नेताम,मंतु कश्यप,सुखदेव मंडावी,रामप्रसाद बघेल,भुनेश्वर बघेल,भुनेश ध्रुव,ईश्वर मण्डावी,सोनसाय कश्यप,मोहन मौर्य,धनुर्जय बघेल,जीतेन्द्र पाणिग्रही,भाजयुमो जिलाअध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव,रितेश दास,अभिषेक तिवारी,अमरनाथ झा,सूर्यभूषण सिंह आदि सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news