सरगुजा

अभाविप दरिमा की कार्यकारिणी गठित, करन बने नगर मंत्री
28-Nov-2021 8:44 PM
अभाविप दरिमा की कार्यकारिणी गठित, करन बने नगर मंत्री

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर,28 नवम्बर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दरिमा में नगर कार्यकारिणी की घोषणा रविवार को की। सरगुजा विभाग के विभाग संगठन मंत्री मनीष पुनाचा मुख्य वक्ता, निर्वाचन अधिकारी के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विवेक तिवारी, पिंटू पांडेय की उपस्थिति में करन राजवाड़े को नगरमंत्री की जिम्मेदारी दी गयी।

नगर सह मंत्री इंगेश्वरी राजवाड़े, भगवती राजवाड़े एवं मोनू प्रजापति कार्यालय मंत्री वर्षा राजवाड़े, कोष प्रमुख मनोरमा राजवाड़े,सोशल मीडिया की जिम्मेदारी शैलेश प्रजापति, राष्ट्रीय कला मंच चंद्रेश राजवाड़े,एस एफ डी रिक्की राजवाड़े,एस एफ एस उमाशंकर राजवाड़े,क्रीड़ा की जिम्मेदारी नेहा एक्का को दी गयी। विद्यालय प्रमुख इंद्रजीत राजवाड़े, नगर कार्यकारिणी सदस्य अमन, अभय, आकाश, राहुल को बनाया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news