जशपुर

संविधान प्रस्तावना की ली शपथ
28-Nov-2021 8:54 PM
संविधान प्रस्तावना की ली शपथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 28 नवंबर।
संविधान दिवस पर शासकीय संकल्प शिक्षण संस्थान कुनकुरी में विशेष रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम संविधान शिल्पी बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। तत्पश्चात संविधान की प्रस्तावना की शपथ शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों द्वारा ली गई।

 इसके बाद संस्थान में सामाजिक विज्ञान विषय की शिक्षिका प्रभा चौहान द्वारा संविधान निर्माण का इतिहास, इसके मूल बिंदुओं की विवेचना एवं महत्वपूर्ण तथ्यों पर विस्तार से व्याख्यान दिया गया। इसके बाद संस्थान के व्याख्याता नवनीत रमन नारंग द्वारा डॉ. अंबेडकर का जीवन वृत प्रस्तुत कर उन पर एक सुंदर गीत गाया गया।

अगली कड़ी के रूप में संस्थान के प्रभारी प्राचार्य वाई.आर.कैवर्त द्वारा डॉ. अम्बेडकर द्वारा प्रतिपादित समता एवं समाजवाद की रूपरेखा बताते हुए संविधान द्वारा प्रत्येक नागरिक को दी गई स्वतंत्रता एवं सुरक्षा का उल्लेख किया गया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता अरविंद कुमार मिश्रा ने किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news