राजनांदगांव

नांदगांव के दक्षिण और उत्तरी पठारी इलाका ठिठुरन से जकड़ा
29-Nov-2021 1:13 PM
नांदगांव के दक्षिण और उत्तरी पठारी इलाका ठिठुरन से जकड़ा

 

शहरी हिस्सों में भी बढ़ी सर्दी, वनांचलों में कोहरे का भी असर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 नवंबर।
राजनांदगांव जिले का दक्षिणी और उत्तरी इलाका पिछले तीन दिनों से ठिठुरन से जकड़ा हुआ है। दोनों हिस्सों में पठारी भाग होने से ठंड से दिन और रात का वातावरण भी सर्दीला हो गया है। रातें दिन की तुलना में ज्यादा ठिठुरन बढ़ा रही है। वनांचलों में शाम ढलते ही लोग घरों का रूख कर रहे हैं। दिन में भी सर्दीली हवाएं चलने से तापमान लगातार गिर रहा है। पारा में गिरावट होने के कारण सूर्य के तीखे तेवर भी कमजोर पड़ गए हैं। यानी दोपहर के कुछ घंटे छोडक़र शाम का मौसम भी सर्द होने लगा है।

मिली जानकारी के मुताबिक देश के उत्तरी हिस्सों से आ रही ठंडी हवाओं के असर से लगातार पारा लुढक़ रहा है। इस साल नवंबर का महीना ठंड के लिहाज से पिछड़ गया है। नवंबर में भी लोगों के पसीने छूटे हैं। इस महीने के आखिरी दिनों में ठंड अब असर दिखा रहा है। सुबह और शाम का मौसम ठंडी हवाओं के कारण कंपकपी बढ़ा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के भीतर तापमान में 3 डिग्री की गिरावट हुई है। 29 नवंबर को भी सुबह का तापमान  11 से 12 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि रविवार शाम को भी हवाओं में काफी ठंडकता रही। लिहाजा पिछला 24 घंटा सर्दीली हवाओं से घिरा रहा।

मिली जानकारी के मुताबिक बढ़ते ठंड के साथ ही मौसम में व्यापक बदलाव शुरू हो गया है। सुबह और शाम को लोग गर्म कपड़ों के आगोश दिखाई दे रहे हैं। देश के उत्तरी इलाके में चल रही सर्दीली हवाओं के असर के कारण राजनांदगांव का एक बड़ा इलाका भी ठंड के असर से गुजर रहा है। इस बीच स्वास्थ्य पर ठंड का विपरीत असर पड़ रहा है। सर्दीली हवाओं के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। छोटे बच्चों की सेहत पर ज्यादा प्रभाव पड़ा है। बच्चों में सर्दी-जुकाम की शिकायतें बढ़ी है। वहीं उम्रदराज लोगों को भी ठंड का शुरूआती असर शारीरिक रूप से परेशान कर रहा है। बुजुर्गों की भी तबियत में उतार-चढ़ाव बढ़ा है। निजी और सरकारी अस्पतालों में मौसमी बीमारी के इलाज के लिए लोगों की भीड़ बढ़ रही है।  उधर गर्म कपड़ों के लबादे में लोग नजर आ रहे हैं। युवा वर्ग स्वेटर और जैकेट से लदा हुआ है। वहीं महिलाएं और बुजुर्ग शॉल और गर्म कपड़े पहने घर से निकल रहे हैं। रात का मौसम सर्वाधिक रूप से सर्दी के चलते ठंड बढ़ा रहा है। अगले दो-तीन दिनों में तापमान में कम से कम 2 से 3 डिग्री गिरावट आने की संभावना है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news