जशपुर
जोगपाल स्कूल में मना गया रेड डे
29-Nov-2021 4:47 PM
पत्थलगांव, 29 नवंबर। जोगपाल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने रेड डे मनाया। विद्यालय के प्री प्रायमरी के विद्यार्थियों द्वारा द्वारा लाल रंग के वस्त्र धारण कर इस दिवस को और अच्छा बना दिया। साथ ही जूनियर कक्षा की शिक्षिकाओं ने अच्छी तैयारी करके इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इसके साथ ही प्राचार्य तथा डायरेक्टर के द्वारा लाल रंग के महत्व के बारे में सभी विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी।
प्राचार्य आई. बी.राय के द्वारा छोटे विद्यार्थियों को लाल रंग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई, वहीं कुछ प्रश्न भी पूछे गए। अंत में सभी ने सुंदर - सुंदर तस्वीर भी बनाई, जो इस दिवस को और यादगार बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस तरह के कार्यक्रम से बच्चे उत्साहित दिखे।