सूरजपुर

कार्यकर्ता पार्टी की आत्मा है-पैकरा
29-Nov-2021 5:11 PM
कार्यकर्ता पार्टी की आत्मा है-पैकरा

 भाजपा बैठक में बूथ स्तर तक मजबूती पर चर्चा 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भैयाथान, 29 नवंबर।
भाजपा मंडल भटगांव के बुंदिया चंद्रमनी विद्या भवन में मंडल के सभी भाजपा मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यसमिति की बैठक रविवार को हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल सहित प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री सतनारायण सिंह, अशोक सिंह, लक्ष्मी राजवाड़े व कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुभाष राजवाड़े के द्वारा की गई।

कार्यसमिति की बैठक में बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई। इसे लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।
इस बीच पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एवं कार्यक्रम को केंद्रित करते हुए संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यकर्ता पार्टी की आत्मा है। संगठन को मतदाता से जोडऩे के लिए आने वाले समय में प्रत्येक बूथ पर 25 आदमी की एक समिति बनाई जा रही है। एक बूथ पर अगर 700 मतदाता हैं, तो एक-एक मतदाता के बीच जाकर समिति ध्यान रखेगी, जिसे पन्ना प्रमुख कहा जाएगा।  प्रदेश की यह गोबर घोटाला करने वाली सरकार ज्यादा दिन नहीं चलने वाले 2023 में आप सभी कार्यकर्ताओं के बदौलत पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।

जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह भरते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जनता नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा की तरफ देख रही है।

मण्डल अध्यक्ष सुभाष राजवाडे ने कार्यसमिति के सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार की केंद्रीय जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आव्हान किया। कार्यक्रम को परमेश्वरी राजवाड़े, सत्यनारायण सिंह, अशोक सिंह, लक्ष्मी राजवाड़े ने भी संबोधित किया। मंच संचालन महामंत्री रमेश गुप्ता ने किया।

सरपंच ने किया भाजपा प्रवेश
करकोली सरपंच देवकुमार सिंह ने कार्यसमिति बैठक के दौरान केंद्र सरकार की रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा में प्रवेश किया। रामसेवक रामू बाबूलाल अग्रवाल ने फूल-माला से उनका स्वागत किया।

बैठक में सुरजन राजवाड़े, हीरालाल राजवाड़े, राजेन्द्र तिवारी, मोहित राजवाडे, प्रदीप पैकरा, नूतन विश्वास, नन्देश्वरी, हीरा सिंह, हरेंद्र सिंह, आशीष वाजपेई, राजू जायसवाल, बीरेंद्र गुप्ता, पप्पू साहू, स्वामी राजवाड़े, मंत्री संतलाल प्रजापति, भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल, राजेन्द्र राजवाड़े, पारस पैकरा, भोला शंकर, मोनू सिंह, राजेश सोनी, करन सोनवानी, रंजीत, सर्फउद्दीन खान, जय प्रकास, मनोज गुप्ता सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news