गरियाबंद

कांग्रेस सेवा दल का झंडा वंदन कार्यक्रम
29-Nov-2021 5:35 PM
कांग्रेस सेवा दल का झंडा वंदन कार्यक्रम

नवापारा-राजिम, 29 नवंबर। राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष लालजी देसाई, प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष अरुण ताम्रकार एवं मनहरण लाल वर्मा के  आदेशानुसार माह के अंतिम रविवार को झंडा वंदन कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है। इसी तारतम्य में 28 नवम्बर को नगर के अंबेडकर स्मारक चंपारण चौक में ध्वज वंदन कार्यक्रम किया गया।

 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कांग्रेस सेवा दल के जिला कार्यकारी अध्यक्ष चतुर सिंह जगत, नगर सेवादल अध्यक्ष बीरबल सिंह बंजारा, मुरली सिंह राजपूत, पारागांव सेवादल अध्यक्ष रामेश्वर बांसवार, पारागांव सरपंच एवं कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष गिरवर रात्रे, विवेक साहू, विक्रम कहार, सुनील शर्मा, देवा सोना, सूरज जगत, प्रभात जगत, राजेश कंपान, हरीश कंपान, पुरुषोत्तम जगत, शत्रुहन जगत, मुरली कमपान, अरुण तांडी, आकाश सोना, संतु नवरंगे अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news