रायगढ़

उत्तरी सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
30-Nov-2021 5:20 PM
उत्तरी सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में अचानक गिरा पारा, अलाव का सहारा

रायगढ़, 30 नवंबर। छत्तीसगढ़ सहित रायगढ़ जिले में भी अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिले के पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में रात के तापमान में भारी गिरावट आई है। ऐसे में सार्वजनिक स्थलों पर लोग रात के समय अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। इधर राजधानी रायपुर में भी रात के तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढऩे की चेतावनी जारी किया है।  

रायगढ़ जिले में बारिश के थमने और बादल साफ होने के बाद अब तेजी से ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। अभी उत्तरी हिस्से से आ रही सर्द हवाओं ने पूरे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है।

बताया जा रहा है कि जशपुर  में रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं रायगढ़ सहित रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में 13 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।  वहीं आने वाले दिनों में उत्तर से आने वाली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट की संभावना है।  
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news