राजनांदगांव

चुनौती के लिए रहें तैयार : रमन
30-Nov-2021 6:03 PM
चुनौती के लिए रहें तैयार : रमन

सेवानिवृत्त कर्मियों ने किया भाजपा प्रवेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 नवंबर।
जिला भाजपा का दीपावली मिलन समारोह गत् दिनों शिवनाथ वाटिका में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और संगठन प्रभारी संजय श्रीवास्तव की उपस्थिति में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाजपा प्रवेश किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने बताया कि समारोह कार्यकर्ताओं ने उत्साह एवं उमंग से हिस्सा लिया। समारोह में पधारे संगठन प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के संदर्भ में जुट जाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि 2 वर्ष के बाद कार्यकर्ताओं से इस मंच पर मिलकर मुझे खुशी हो रही है और विगत 2 वर्ष में हमने जिन साथियों को खोया, उनके जाने का दुख भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि खैरागढ़ नगर पालिका एवं राजनांदगांव के एक वार्ड का निगम चुनाव सेमीफाइनल के रूप में तैयारी करना है और चुनौती के लिए तैयार रहना है, ताकि अगले विधानसभा चुनाव में हम लबरा सरकार को उखाड़ फेंके। समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख एवं अशोक शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव एवं महामंत्री सचिन बघेल, सावन वर्मा ने बताया कि इस अवसर पर सेवानिवृृत्त कर्मचारियों ने भाजपा प्रवेश किया। साथ ही डॉ. सिंह के नेतृत्व में भाजपा में सेवा करने का संकल्प लिया। जिसमें भरत भूषण देवांगन, गोविंदलाल सिन्हा, रामसुख देवांगन, संतोष गंधर्व, सुखदेव सिन्हा, मनहरण देवांगन, राकेश चतुर्वेदी शामिल हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news