राजनांदगांव

रबी मौसम में धान की फसल को नहीं मिलेगा पानी- कलेक्टर
01-Dec-2021 5:15 PM
रबी मौसम में धान की फसल को नहीं मिलेगा पानी- कलेक्टर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 दिसंबर।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने मंगलवर को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि रबी मौसम में धान की फसल लेना प्रतिबंधित रहेगा। धान के अलावा गेंहू, चना, मक्का एवं अन्य फसल ले सकते हैं।

उन्होंने पेयजल विस्तार के लिए लगभग 25 प्रतिशत सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। सिंचाई के लिए 3 हजार 643 हेक्टेयर में रबी फसल हेतु प्रस्तावित किया गया। कलेक्टर ने कहा कि रेत उत्खनन के लिए यदि कोई अवैध तरीके से एनीकट खोलता है तो उस पर एफआईआर दर्ज किया जाएगा। इस अवसर पर 5 मध्यम परियोजना तथा 66 लघु जलाशय योजना के तहत जल की आपूर्ति प्रस्तावित किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, उप संचालक कृषि जीएस धु्रर्वे, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन राजनांदगांव जीडी रामटेके, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एसएन पाण्डेय, बैराज संभाग डोंगरगांव एसके सहारे, कार्यपालन अभियंता छुईखदान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news