बालोद

धान खरीदी शुरू, कलेक्टर ने किया शुभारंभ, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
01-Dec-2021 7:23 PM
धान खरीदी शुरू, कलेक्टर ने किया शुभारंभ, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बालोद, 1 दिसंबर। बालोद जिले में आज से धान खरीदी की शुरुआत हो चुकी है और पहले दिन ही किसान अपने अनाज लेकर खरीदी केंद्रों में विक्रय हेतु पहुंच रहे हैं।

बालोद जिले के ग्राम औराभाटा धान खरीदी केंद्र से कलेक्टर जन्मेजय व एसपी सदानंद कुमार ने धान खरीदी का श्रीगणेश किया है। साथ में उन्होंने बताया कि 136 केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी किसानों का एक-एक दाना धान खरीदा जाएगा। वही पुलिस की भी चाक चौबंद व्यवस्था रहेगी।

5 लाख 90 हजार टन की उम्मीद

कलेक्टर ने बताया कि धान खरीदी का कोई लेक्स तो नहीं है, परंतु हमें उम्मीद है कि 590000 टन के करीब धान खरीदी की जा सकती है। उन्होंने बताया कि किसानों को सभी तरह की सुविधा मुहैया कराई जाए इसके लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है खरीदी केंद्रों में पर्याप्त व्यवस्था भी की गई है। साथ ही प्रशासनिक रूप से बात करें तो नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। वहीं एसडीएम तहसीलदार नायब तहसीलदार सहित पूरा प्रशासनिक अमला धान खरीदी की मॉनिटरिंग करेगा।

कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित कर दी गई है। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसडीओपी सीएसपी डीएसपी थाना प्रभारी सहित प्रमुख पुलिस के अधिकारी धान खरीदी की तैयारियां सुनिश्चित करेंगे और किसानों की सुरक्षा का भी ध्यान रखेंगे इसके लिए बैठक भी ली जा चुकी है। वहीं उन्होंने कहा कि बार दानों की कोई भी समस्या नहीं है। पर्याप्त बार 9 जिले में धान खरीदी के लिए एकत्र है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news