जशपुर

अंग्रेजी माध्यम के साथ हिंदी माध्यम स्कूल भी चलते रहेंगे- डीईओ
01-Dec-2021 8:22 PM
अंग्रेजी माध्यम के साथ हिंदी माध्यम स्कूल भी चलते रहेंगे- डीईओ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 1 दिसंबर।
जशपुर जिले के आठों विकासखंड में संचालित स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के साथ हिन्दी माध्यम विद्यालय भी संचालित रहेगा।

जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी जे. के. प्रसाद ने बताया कि जिले के सभी विकासखण्ड में शासन की महत्वकांक्षी योजना के तहत् अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किये गये हैं। इन सभी विद्यालयों में पूर्व से हिन्दी माध्यम विद्यालय संचालित हो रहे हैं, जो यथावत संचालित होते रहेंगे। अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ होने के कारण विद्यालय अब दो पालियों में संचालित हो रहे हैं।

जिले के जशपुर विकासखण्ड मुख्यालय में संचालित आत्मानन्द शास.उ.मा.वि. अंग्रेजी माध्यम में कुल 512 एवं हिन्दी माध्यम में 358 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इसी प्रकार बगीचा के विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम में 376 एवं हिन्दी माध्यम में 329, दुलदुला के पतराटोली में अंग्रेजी माध्यम में 247 एवं हिन्दी माध्यम में 111, फरसाबहार के अंग्रेेजी में 401 एवं हिन्दी माध्यम में 241, कांसाबेल के अंग्रेजी माध्यम में 376 एवं हिन्दी माध्यम में 365, मनोरा के अंग्रेजी माध्यम में 365 एवं हिन्दी माध्यम में 571, पत्थलगांव के अंग्रेजी माध्यम में 375 एवं हिन्दी माध्यम में 507 विद्यार्थी वर्तमान में अध्ययनरत हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा जिले के सभी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के समस्त संसाधनों एवं सुविधा हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए भी उपलब्ध है।

हिंदी माध्यम में पढऩे वाले सभी विद्यार्थी भी अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों के समान विद्यालय के सभी सुविधाएं और संसाधनों का उपयोग अपने बेहतर शिक्षा के लिए कर रहे हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news