महासमुन्द
सुआ नृत्य प्रतियोगिता 4 से
02-Dec-2021 4:59 PM
महासमुंद, 2 दिसंबर। बागबाहरा ब्लॉक के अंतिम छोर ओडिशा सीमा से लगे गांव परकोम में हर साल की तरह इस बार भी सुआ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता ग्रामीणों के सहयोग से 4 दिसंबर शनिवार को आयोजित होगा। प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 351 रुपए निर्धारित है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासमुंद लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू होंगे। अध्यक्षता सरपंच चींतामणी चंद्राकर करेंगे। विशेष अतिथि के तौर पर उपसरपंच अमरसिंह पटेल, सूरज गोस्वामी, वार्ड पंच द्रोण पटेल, मन्नू पटेल, धनेश्वर दीवान, भानु पटेल, नामदेव ठाकुर,छबीलाल, अजीत महेन्द्र मंनाड़े व यादराम पटेल होगें। पहला पुरस्कार 10001 रुपए, दूसरा 7001 रुपए, तीसरा 5001 रुपए व चौथा 3001 रुपए निर्धारित है।