रायगढ़

लोइंग धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्था, टोकन भी कब कटेगा जानकारी नहीं
02-Dec-2021 5:14 PM
लोइंग धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्था, टोकन भी कब कटेगा जानकारी नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 2 दिसंबर। 
धान खरीदी मंगलवार को बारदाने की कमी के बीच प्रारंभ हो गया है। रायगढ़ जिले के सेवा सहकारी समिति लोइंग जहां 17 गांव के 1173 किसानों ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया है।

1 दिसंबर को धान खरीदी के साथ साथ किसानों को टोकन भी जारी कर देने थे लेकिन इस खरीदी केंद में भारी अव्यवस्था देखी गयी। सिर्फ कांटा तराजू का पूजा करने के बाद कब से धान खरीदी होगी इस पर भी उपस्थित कर्मचारी नहीं बता सके। इस समिति का अध्यक्ष पद पिछले 6 माह से रिक्त है। समिति प्रबंधक की नियुक्ति भी नहीं की गई है।

फड़ प्रभारी द्वारा बताया गया कि हमालो  की कमी है, हमाल आने पर ही खरीद चालू होगी। बारदानों को लेकर भी किसानों में संशय की स्थिति बनी हुई है। किसानों के बारदानों से धान खरीदे जाने की भी बात कही जा रही है। जिन किसानों के पास बारदाने होंगे उन्हें ही टोकन दिया जाएगा।

धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी प्रारंभ नही हो पाने से भाजपा के नेताओं ने खरीदी केंद पहुंच कर किसानों से मुलाकात की उनकी समस्याएं सुनी। भूपेश बघेल सरकार की धान खरीदी अव्यवस्था को लेकर जमकर विरोध जताया। पूर्व कलेक्टर भाजपा नेता ओपी चौधरी, गुरूपाल भल्ला, जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ,लोइंग मंडल अध्यक्ष सुकलाल चैहान ,मनोज प्रधान ,टीकाराम प्रधान सहित पूर्वांचल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बघेल सरकार के खिलाफ  नारेबाजी की।
इस धान खरीदी केंद्र में अब सोमवार से ही विधिवत खरीदी शुरू किए जाने की बात कही जा रही है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news