राजनांदगांव

पूजा-अर्चना कर धान खरीदी शुरू
02-Dec-2021 5:19 PM
पूजा-अर्चना कर धान खरीदी शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 2 दिसंबर।
गंडई सहित आसपास के सभी धान खरीदी केंद्रों में अतिथियों ने पूजा-अर्चना कर धान खरीदी की शुरूआत की।
मिली जानकारी के अनुसार गंडई स्थित धान खरीदी केंद्र में बुधवार को धान खरीदी का शुभारंभ किया गया।  गंडई सेवा सहकारी समिति के शुभारंभ में प्रबंधक जगदीश वर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष साकेत दुबे, पार्षद नारायण चतुर्वेदी, हबीब खान, बालकदास डहरिया शामिल थे।

ग्राम ठंडार धान उप खरीदी केंद्र में पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, दिलीप ओगरे, कामदेव जंघेल शामिल थे। ग्राम हनईबन में पार्षद दिलीप ओगरे, अमित टंडन, जीवन साहू, प्रबंधक रूपनरायन हिरवानी सहित सदस्यगण उपस्थित रहे। ग्राम लिमो सोसायटी में  मोहसीन खान, पार्षद भिज्ञेश, सरपंच इमरान खान, शुभम बघेल, पूरन मरकाम, इसराइल खान, बेदुल वर्मा, प्रबंधक यशवंत वर्मा आदि उपस्थित रहे। बरबसपुर सोसायटी में रणजीत चंदेल, लियाकत अली, क्रांति ताम्रकार, दिनेश रजक, संजय रजक  उपस्थित रहे। इसी तरह धोधा समिति में मन्नू चंदेल, श्यामसुंदर जंघेल, ताराचंद बंजारे, सीताराम वर्मा उपस्थित रहे। ग्राम पैलीमेटा स्थित खरीदी केंद्र में जिला पंचायत सदस्य ममता राजेश पाल, भूरेलाल नागवंशी,  प्रेमलाल साहू, देवलाल,  रोहित पुलसते,  राधा मोहनदास वैष्णव,  सुखनंदन साहू, राजेश पाल, कैलाश शर्मा,  कुंभलाल मेरावी, गंभीर पटेल शामिल थे।

वहीं सेवा सहकारी समिति संडी में  ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष कामदेव जंघेल की उपस्थिति में धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। धान उपार्जन केंद्र विचारपुर में खैरागढ़ के पूर्व विधायक गिरवर जंघेल ने धान खरीदी का शुभारंभ किया। सेवा सहकारी समिति कुकुरमुड़ा अतरिया में पूर्व विधायक कोमल जंघेल। इस प्रकार क्षेत्र के सभी सेवा सहकारी समितियों में बुधावार को धान खरीदी आरंभ किया गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news