गरियाबंद

किसानों की समस्या को लेकर कलेक्टोरेट पहुँच ज्ञापन सौंपा
02-Dec-2021 5:23 PM
किसानों की समस्या को लेकर कलेक्टोरेट पहुँच ज्ञापन सौंपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 2 दिसंबर। 
जिले में किसानों को धान खरीदी में असमय वर्षा होने के कारण विभिन्न से किसानों  को हो रही समस्याओं को देखते हुए भारतीय किसान संघ गरियाबन्द जिला इकाई द्वारा किसानों की  6 सूत्रीय मांगों का मूख्य मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।


बुधवार को भारतीय किसान संघ के बैनर तले फलेंद्र साहू के अगवाई में राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के समय किसानों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
सौपे गये ज्ञापन में 6 सूत्रीय मांग जिसमें धान  खरीदी में बोरा का व्यवस्था पूर्णत: शासन द्वारा किया जाए। पिछले वर्ष धान खरीदी में किसानों के द्वारा बोरा लिया गया है। जिनका राशि का भुगतान किसानों को  अभी तक नही मिला अत: बोरा का बकाया राशि तत्काल खाते में डाली जायें। असमय वर्षा के कारण किसानों को धान की फसल में किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।  

 सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति किसानों को तत्काल दिया जावे। प्रधानमंत्री फसल बीमा के अंतर्गत सभी किसानों को छति के आधार पर बीमा का लाभ दिया जावे, धान खरीदी में निर्धारित समय को फरवरी माह तक बढ़ाया जावे। छुरा ब्लॉक में रबी की फसल में ओला दृष्टि से हुए नुकसान का क्षतिपूर्ति मुआवजा तत्काल दिया जावे,  गरियाबंद जिले के अंतर्गत आमजन का कोरोना काल में (रिडिंग) नही होने के कारण बिजली में बेहताशा वृद्धि कर बिल भेजा गया है। जिसका निदान शीघ्र किए जाने की मांग किया गया।

ज्ञापन सौपने वालो में गंगाराम सिन्हा, उपाध्यक्ष अभिमन्यु ध्रुव,  तुलसीराम साहू, सहमंत्री  नेहरू साहू,  गयाराम साहू,  माधोसिंह ठाकुर,  नरोत्तम साहू, पुष्पराज शाह, तोरेन्द्र साहू, धर्मेंद्र कवर,  राजकुमार साहू, दिलेश यादव,  सुखचंद चन्द्राकर, गुलाब साहू, राजेन्द्र, कार्यकारणी सदस्य श्री चिंताराम कंवर, सुरेन्द्र साहू प्रमुख रूप से मौजूद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news