राजनांदगांव

विदेश से लौटे 10 की कलेक्टर ने नई दिल्ली से मंगाई सूची
03-Dec-2021 12:32 PM
विदेश से लौटे 10 की कलेक्टर ने नई दिल्ली से मंगाई सूची

'ओमिक्रॉन' के खतरे से निपटने प्रशासन ने सभी को निगरानी में रखा
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
राजनांदगांव, 3 दिसंबर।
कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन के खतरे से निपटने के लिए राजनंादगांव कलेक्टर ने नई दिल्ली से 10 व्यक्तियों की विदेश यात्रा से जुड़ी जानकारियां लेने  के बाद सभी को स्वास्थ्य महकमे की निगरानी में भेज दिया है। शहर के 10 लोग हाल ही में अलग-अलग देशों की यात्रा कर लौटे हैं। ओमिक्रॉन वैरियंट को डेल्टा की तुलना में 5 गुना संक्रमित वायरस माना जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक विदेश से लौटे यात्रियों  को कोरोना जांच करने के साथ ही होम आईसोलेट करने पर भी जोर दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन ने भी सभी जिलों के कलेक्टरों को विशेषकर सीमावर्ती जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। नए वैरियंट को खतरनाक मानते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विदेश से लौटे लोगों की सेहत की जांच करने का निर्देश दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक विदेश से वापस आने वालों की सप्ताहभर बाद जांच होगी। इससे पहले उन्हें होम आईसोलाईट रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

इस संबंध में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने 'छत्तीसगढ़Ó से कहा कि नए वैरियंट के सामने आने के बाद जिले में भी एहतियात कदम उठाए जा रहे हैं। खासतौर पर विदेश यात्रा से लौटे लोगों की  निगरानी की जा रही है। उधर विदेश गए लोगों की यात्रा संबंधी जानकारी प्रशासन ने सीधे दिल्ली से सूची मंगाई है। जिसके चलते शहर से गए लोगों की पहचान हो गई है। उनसे सीधे स्वास्थ्य विभाग की टीम संपर्क कर कोरोना जांच करने के अलावा अन्य स्वास्थ्य संबंधी  नियमों का पालन करने पर नजर रखी हुई है।
 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news