राजनांदगांव

कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण
03-Dec-2021 4:57 PM
कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददात
राजनांदगांव, 3 दिसंबर।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने धान खरीदी प्रारंभ होने के बाद गुरुवार को जिले के सुदूर वनाचंल क्षेत्र के धान खरीदी केंद्रों में पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छुईखदान विकाखंड के ग्राम साल्हेवारा, पैलीमेटा, कुकुरमुड़ा, झुरानदी, ठाकुरटोला और खैरागढ़ विकासखंड के अमलीडीह, अमलीपारा और बढ़ाईटोला के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया।

श्री सिन्हा धान खरीदी ने केंद्र में किसानों से रूबरू होकर वहां मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते धान खरीदी केंद्र में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। धान विक्रय में किसी भी किसान को समस्या नहीं होगी। सभी किसानों का धान खरीदा जाएगा। धान खरीदी केंद्र में लगातार बारदाने उपलब्ध कराएं जा रहे हैं। शासन ने किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते बारदाने की कीमत को 18 रुपए से बढ़ाकर 25 रुपए किया है। उन्होंने कहा कि किसान द्वारा लाए बारदाने की राशि का भुगतान धान की राशि के भुगतान के साथ ही किया जाएगा।

कलेक्टर सिन्हा ने धान खरीदी केंद्र में धान की गुणवत्ता, आद्र्रता मापी यंत्र से धान की नमी और कांटा बांट का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। उन्होंने समिति प्रबंधकों को कोचियों और बिचौलियों का धान नहीं खरीदने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि धान खरीदी केंद्र में प्रतिदिन जिन किसानों का टोकन काटा जा रहा है, उसकी सूची केन्द्र में चस्पा करें। जिससे प्रतिदिन धान विक्रय करने वाले किसानों को जानकारी उपलब्ध हो सके।

उन्होंने कहा कि लघु और सीमांत किसानों का धान प्राथमिकता से खरीदा जाए। धान को बारिश से बचाने के लिए कैप कव्हर की व्यवस्था रखें। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी केंद्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामों एवं किसानों की संख्या के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि धान खरीदी लगातार चलती रहे, इसके लिए जल्द ही धान का उठाव किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर धान की अधिक खरीदी हो रही है। उनकी सूची तैयार कर धान उठाव प्रारंभ करें। इस दौरान कलेक्टर ने किसानों से चर्चा की। धान उपार्जन केंद्र पैलीमेटा में धान बेचने आए ग्राम मोहगांव के किसान रतन लाल ने बताया कि उनके पास 2 एकड़ खेत है और उन्होंने 11 क्विंटल धान विक्रय किया है। धान उपार्जन केंद्र कुकुरमुड़ा में ग्राम गुमानपुर के किसान रामसिंह ने बताया कि उनके पास 16 एकड़ खेत है और अभी 300 कट्टा धान बेचने लाए हैं। इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सुनील वर्मा, जिला खाद्य अधिकारी भूपेन्द्र मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news