दुर्ग

धान खरीदी केन्द्रों में पहुंच रहे किसान
03-Dec-2021 6:29 PM
धान खरीदी केन्द्रों में पहुंच रहे किसान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 3 दिसंबर। जिले में पहली तारीख से धान खरीदी शुरू हो गई है। धान खरीदी की व्यवस्थाएं समितियों के द्वारा मुकम्मल की गई है। धान खरीदी केन्द्रों में व्यवस्था की निगरानी के लिए अधिकारी निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पाटन ब्लॉक के धान खरीदी केन्द्रों में भी धान खरीदी सुचारू रूप से चल रही है। ग्राम जामगांव एम के धान खरीदी केन्द्र में 235 किसानों को धान खरीदी के लिए टोकन दिया गया था, जिसके मुताबिक धान खरीदी की जा रही है। ग्राम तर्रा में 523 किसानों तथा ग्राम फुण्डा में 101 किसानों को टोकन दिया गया। किसानों से बात करने पर किसान ग्राम जामगांव एम के सुशील कुमार चंद्राकर ने बताया कि उन्होंने 179 बोरा धान बेचा है, शीघ्र ही 45 बोरे और बेचेंगे। ओंकार प्रसाद ग्राम अम्लीडीह ने 166 बोरा धान बेचा।

उन्होंने बताया कि खरीदी केन्द्र में अच्छी व्यवस्था की गई है। यहां आज के ग्राम तर्रा, रवेली, राखी, गभरा, लोहरसिंह के किसानों ने अपने धान बेचे। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों संभाग स्तरीय बैठक आयोजित हुई थी। इस बैठक में धान संबंधी सभी मापदंडों के पालन के निर्देश के मानिटरिंग के निर्देश दिए गए थे, इसके मुताबिक सभी केन्द्रों में पर्याप्त व्यवस्था की गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news