सरगुजा

सामूहिक नृत्य में अंबिकापुर, एकल में उदयपुर प्रथम
03-Dec-2021 7:52 PM
सामूहिक नृत्य में अंबिकापुर, एकल में उदयपुर प्रथम

स्वामी आत्मानंद विद्यालय में जिला स्तरीय सांस्कृतिक स्पर्धाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,3 दिसंबर।
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल की जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबिकापुर के प्रांगण में संपन्न हुई।
 
माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्तर के 5 विधाओं की प्रतियोगिता जिला के ख्याति लब्ध निर्णायक समिति शशि असाटी, व्याख्याता शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबिकापुर भानु शंकर झा, शिक्षक संगीता साईं बाबा एक्सीलेंस विद्यालय अंबिकापुर एवं राकेश जायसवाल संगीत शिक्षक डीएवी भटगांव के आतिथ्य एवं निर्णय से किया गया।

प्रतियोगिता हेतु कक्षा छठवीं से आठवीं तक माध्यमिक स्तर तथा कक्षा नौवीं से बारहवीं तक उच्चतर माध्यमिक स्तर पर सामूहिक नृत्य, एकल नृत्य, सामूहिक गायन, एकल गायन, एकल वादन, एवं लघु नाटिका में 24-24 प्रतिभागियों ने भाग लिया।सभी प्रतियोगिता का थीम लोक गीत देशभक्ति गीत राष्ट्रभक्ति गीत, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल पर आधारित किया गया था। विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम का जमकर आनंद लिया।

प्राचार्य एसएस कुरैशी ने प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों की घोषणा की, जिसके अनुसार पूर्व माध्यमिक स्तर में सामूहिक नृत्य में प्रथम स्थान ब्रह्मपारा अंबिकापुर, एकल नृत्य में प्रथम स्थान कन्या उदयपुर, लघु नाटिका में प्रथम स्थान ब्रह्मपारा, अंबिकापुर वादन में प्रथम स्थान ब्रह्मपारा, अंबिकापुर एकल गायन में प्रथम स्थान ब्रह्मपारा अंबिकापुर तथा सामूहिक गायन में प्रथम स्थान ब्रह्मपारा,को प्राप्त हुआ इसी तरह उच्चतर माध्यमिक स्तर पर सामूहिक नृत्य में प्रथम स्थान कन्या उदयपुर, एकल नृत्य में प्रथम स्थान बालक बतौली, लघु नाटिका में प्रथम स्थान ब्रह्म पारा अंबिकापुर, एकल वादन में प्रथम स्थान ब्रह्मपारा अंबिकापुर तथा एकल गायन में प्रथम स्थान देवगढ़ सीतापुर तथा सामूहिक गायन में प्रथम स्थान ब्रह्मपारा अंबिकापुर को प्राप्त हुआ।

 प्रथम स्थान प्राप्त प्रतियोगी प्रतिभागियों को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता जो 5 दिसंबर को स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबिकापुर में होना है, उपस्थित होने को कहा गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news